मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस सभागार में सदर वन एवं टू अनुमंडल के सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर,आईओ,एसएचओ, सीआई,प्रवेक्षी पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान के ई साक्ष्य एप के उपयोग,कांड डायरी को सीसीटीएनएस अपलोड करने,कांड के अनुसंधान को गुणवत्ता पूर्वक एवं प्रभावी ढंग से करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।