झुंझुनू: जिले के हुकुमपुरा गांव में अवैध खनन से घरों में आई दरारें, ग्रामीण 6 दिन से पहाड़ी के बाहर धरने पर बैठे हैं
झुंझुनू जिले के गुढ़ागॉडजी क्षेत्र के गांव हुकुमपुरा सहित अन्य तीन गांव में पहाड़ी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीण करीब 6 दिन से हुकुमपुरा गांव की पहाड़ी के बाहर धरने पर बैठे हैं शनिवार शाम 5:00 बजे ग्रामीणों ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अवैध खनन से गांव के घरों में दरारें भी आने लग गई है क्योंकि ब्लास्टिंग की जाती है जिससे पूरा गांव चिंतित है