रायबरेली: बेनीकामा रेलवे फाटक के पास पुलिस ने चोरी की बाइक और नगदी के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
बेनीकामा रेलवे फाटक के पास से,शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी रुपए के साथ,दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त को जगतपुर थाना कार्यालय में लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।उप निरीक्षक जीशान शाहिद ने बताया कि एक अभियुक्त,फतेहपुर जनपद का रहने वाला है।तो दूसरा रायबरेली के गदागंज थानाक्षेत्र का है।