कोडरमा: मामा का भांजे पर आरोप: बाईपास रोड पर कीमती जमीन पर कब्जा और छवि खराब करने की कोशिश
तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी विनोद यादव ने अपने भांजे संतोष यादव और उनके परिजनों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा दी गई जमीन से अधिक हिस्से पर कब्जा किया गया है। विनोद यादव ने निष्पक्ष जांच के लिए जमीन की मापी कराने की बात कही और उसका खर्च खुद उठाने की भी पेशकश की है।