हटा: मड़ियादो: खेत में खड़ी पराली में लगी भीषण आग, खेतों तक फैलने की आशंका, आग बुझाने में जुटे किसान
Hatta, Damoh | Mar 31, 2026 मडियादो थाना क्षेत्र के टेढ़ी नीम मोड़ के आगे नदी हार में खेत में खड़ी पराली में भीषण आग लग गई,भीषण आग लगी देख अन्य खेतो की फसलो तक आग न पँहुचे इसके लिए आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने आग बुझाने के प्रयास किये आज मंगलवार दोपहर आग लगने की घटना के बीच किसान और उनके परिजन मौके पर पँहुचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की,कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई