पनवाड़ कस्बे के गुलमोहर चौराहे पर आज रविवार को शाम 4:00 के लगभग आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिसके चलते आधा दर्जन बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर तोड़फोड़ कर फर्नीचर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। इस दौरान हमले में रेस्टोरेंट मालिक हलवाई व मालिक का बेटा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पनवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।