रतलाम नगर: दीनदयाल नगर: सांची डेयरी के क्वार्टर में चोरी, चोरों ने आलमारी और लॉकर से सामान किया साफ
रतलाम दीनदयालनगर थाने के सामने सांची दुग्ध पार्लर के क्वार्टर में चोरी की वारदात हो गई। बदमाश दो दरवाजों के नकूचों को अंट लगाकर घूसे और गोदरेज सहित एक अन्य आलमारी, सूटकेश सहित घर का सारा सामान तितर-बितर कर कीमती सामान, नगदी रुपया और कपड़े चुरा ले गए विजय कुमार सांची दुग्ध संघ से रिटायर्ड है और वे डेयरी के पास ही कॉलोनी में बने क्वार्टर में अकेले ही रहते है।