रतलाम नगर: रतलाम में शाम होते ही तेज बारिश, मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
रतलाम में बुधवार शाम होते ही 4:00 के बाद बारिश शुरू हो गई। तेज मूसलाधार पानी गिर रहा है। इसके पहले सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए थे। धूप भी निकली। बारिश होने से मौसम गर्मी से राहत मिली। जिले में अब तक 27 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बुधवार को रतलाम में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक मौसम खुला रहा।