गोपालगंज: सीएम ने बिहार का बजट बढ़ाया, पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कहा - बजट ₹3 लाख 23 हजार करोड़ हुआ
बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। आने वाले दिनों में और विकास का कार्य होगा। बिहार जब नीतीश कुमार को मिला था तो बजट ही नहीं था। आज बजट बढ़ा है। नीतीश कुमार ने लगातार विकास का कार्य किया। उक्त बातें कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे कही।