रांची से डालटनगंज आने के क्रम में बस में सवार एक यात्री को मिठाई और नशीला सेव खिलाकर नगदी और सामान लूट लिया गया। युवक को बेहोशी की हालत में शनिवार तड़के एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। दोपहर 3 बजे युवक के बयान पर एमएमसीएच चौकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।