टाटीझरिया प्रखंड के भराजो पंचायत सचिवालय में 110 जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल। टाटीझरिया प्रखंड के भराजो पंचायत सचिवालय में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गरीब और असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, स्थानीय मुखिया स्वास्तिका कुमारी, पंसस शोभा देवी व अन्य उपस्थित रहे।