हज़ारीबाग: हीराबाग पावर स्टेशन में लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, 9 सितंबर को 11बजे से
4 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
हजारीबाग हीराबाग पावर स्टेशन में सोमवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए 11 बजे से चार बजे तक डीवीसी फीडर से डीवीसी, झील एरिया, डीसी आवास, मजिस्ट्रेट कालोनी नूरा आदि तथा मटवारी फीडर से मटवारी, गांधी नगर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ज्ञात हो कि हीराबाग स्टेशन का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दिनों जल गया था।