टिकुरिया टोला में 20 दिन पहले आर्यन कुशवाहा और प्रिंस कश्यप की बाइक भिड़ गई थी । एक्सीडेंट के बाद प्रिंस आर्यन से 5 हजार रु. मांग रहा था । पैसे न देने पर प्रिंस उसके भाई प्रेम कश्यप और उसके साथियों ने आर्यन के साथ मारपीट कर दी । बुधवार की शाम 5 बजे पीड़ित आर्यन मामले की शिकायत करने SP आफिस पहुंचा है ।