कानपुर: नवाबगंज में बंद घर में मिला होटल कर्मी का शव, तीन दिन से किसी से नहीं हुई थी मुलाकात
नवाबगंज में बंद घर में होटल कर्मी विशाल जोयल का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5 बजे बताया रविवार देर रात मकान मालिक को विशाल जोयल के घर से दुर्गंध आई जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी।परिजनों की मौजूदगी में पुलिस दाखिल हुई तो बेड पर शव पड़ा था जांच की जा रही है। विशाल अपनी पत्नी और बेटे से अलग यहां रहता था।