इंदौर: पुलिस कमिश्नर ने ली आला अधिकारियों की बैठक, आगामी त्यौहार और राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की करी समीक्षा
Indore, Indore | Sep 15, 2024 इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के द्वारा आज पुलिस के आला अधिकारियों की एक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही राष्ट्रपति के इंदौर दौरे को लेकर तय नियमों के अनुरूप की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।