इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाइक सवार 2 युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई दर्दनाक मौत
Etawah, Etawah | Feb 1, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के रेलवे पुल के ऊपर गुरुवार दोपहर 2 बजे बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर हुई दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल के जरिए दोनों युवकों की शिनाख्त परौली रमायन गांव निवासी सुदामा व रिंकू के रूप में की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।