भोपाल में लोक निर्माण विभाग की स्थापना शाखा में पदस्थ महिला बाबू को लोकायुक्त ने 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला सेवानिवृत्त के प्रकरण को बनाने के एवज में एक कर्मचारी से रकम की मांग कर रही थी। पहली किस्त के तौर पर उसे ढाई हजार रुपए लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।