किशनगंज: किशनगंज में ट्रॉले ने मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज में ट्रोले ने एक किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। ट्रॉली में लगभग 60 क्विंटल मक्का था, जो सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने हाईवे को साफ करवाकर यातायात बहाल किया। मृतक की पहचान दीपक किराड़ (24) के रूप में हुई है।