नजफगढ़ के पास नंगली सकरावती में 28 फरवरी की रात मेट्रेस ( गद्दा ) बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहले आधा दर्जन आग बुझाने वाली गाड़ी भेजी गई। लेकिन आग की हालत को देखते हुए मौके पर और भी गाड़ियों को रवाना किया गया। 70 फायरकर्मी मौके पर आग बुझाने में जुटे रहे।