होली के शुभ अवसर पर मीणा समाज का उपखंड क्षेत्र धरियावद की ग्राम पंचायत केशरियावाद में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसरियाबाद में मीणा समाज की ओर से सामूहिक रूप से गैर नृत्य का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा,हाथों में लट एवं तलवार लिए पैरों में घुंघरू बांधकर सामूहिक रूप से नृत्य करते हैं।