निवास: ग्राम मानिकपुर में पिकअप वाहन ने राहगीर वृद्ध महिला के पैर को कुचला, महिला को जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया
Niwas, Mandla | Jan 9, 2026 निवास से शहपुरा मार्ग के बीच निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में एक पिकअप वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रही वृद्ध महिला के पैर को कुचल दिया हैं जिससे महिला का पैर टूट गया हैं बताया गया की वृद्ध महिला बैसाखियां बाई पति गंधू उम्र 62 वर्ष जो कि ग्राम बिलगढ़ा की रहने वाली हैं वह अपने दामाद के घर ग्राम मानिकपुर आई हुई थी तभी घटना की शिकार हो गई हैं।