हथुआ: हथुआ के चैनपुर गांव में हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
हथुआ थाने में हत्या प्रयास के तहत दर्ज काड सं0 305/24 में फरार चल रहे अभियुक्त अजित पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि हथुआ थाने के चैनपुर गाँव की आरोपितों द्वारा युवती के साथ अश्लील हरकत करने के दौरान बीच बचाव करने आये भाई के साथ आरोपितो के द्वारा मारपीट किया गया था। जिसमें युवक का पैर टूट गया था।