सागर नगर: शहर की डेयरियों पर निगमायुक्त की सख्ती, 9 पर एफआईआर के निर्देश, सड़क पर गोबर फैलाने पर ₹10000 का जुर्माना
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर में संचालित डेयरियों का शुक्रवार सुबह 9:15 बजे निरीक्षण किया और लक्ष्मीपुरा वार्ड के देवेंद्र घोषी पर सड़क किनारे गोबर फैलाने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुल 10 डेयरियां पाई गईं, जिनमें से 9 डेयरी संचालकों पर एफआईआर कराने के आदेश दिए गए।