भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में लगातार कटौती का उद्योगों पर असर पड़ा है। कई इकाइयों ने उत्पादन रोक दिया है तो कई बड़ी कंपनियां शटडाउन की स्थिति में है। इस पर चर्चा करने के लिए BMA ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के यूनिट हेड अमित सैन के साथ एक बैठक की और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।