नानपारा: रुपईडीहा में भारत-नेपाल होली मिलन महोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
रूपईडीहा में भारत नेपाल होली मिलन महोत्सव समिति एवं नेपाल भारत संगठन के संयुक्त सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में भव्य होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी राजेश सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं अतिथियों के परिचय से हुई। नेपाल के जिला बांके से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।