झांसी: बरुआसागर के मांसिल माता मंदिर के पुजारी पर तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद, पुजारी की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Dec 6, 2025 बरूआसागर के मांसिल माता मंदिर के पुजारी पर तीन लोगों ने 2 दिसंबर की रात जानलेवा हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को पुजारी विशाल कुशवाहा की मौत हो गई, हमलावरों की करतूत मंदिर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई, पुजारी की मौत के बाद शनिवार को जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो रहा है, पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।