रसूलाबाद क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में मार्च के दूसरे हफ्ते में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया और शीतलहर चलने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं अचानक बदले मौसम से जनजीवन भी प्रभावित होता नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया