अररिया: अररिया में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई, काफी संख्या में भक्त रहे मौजूद
Araria, Araria | Mar 28, 2026 अररिया में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के ओम नगर, वार्ड संख्या 08 स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विजयादशमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन कर दिया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु माता रानी के अंतिम दर्शन के लिए उत्सुक थे।