आरा: बुधवार को निकलने वाली भव्य शिव बारात यात्रा की जानकारी कमिटी ने बांसटाल में प्रेसवार्ता कर दी
Arrah, Bhojpur | Feb 25, 2025 बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात यात्रा की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई। बांस टाल में श्री शिव बारात यात्रा समिति के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि इस बार जो भगवान शिव का बारात निकलने वाला है। वह ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी पूरे 1 साल से की जा रही है। पूरा शहर इस बारात का साक्षी भी बनेगा।