आगरा: ताजमहल घूमने आए गुजरात के पर्यटकों के बच्चे की तबीयत बिगड़ी, आगरा पुलिस ने दी त्वरित सहायता
Agra, Agra | Sep 22, 2024 ताजमहल घूमने आए गुजरात के एक परिवार के दो वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे की बिगड़ती हालत की सूचना पर थाना ताज सुरक्षा की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस की सक्रियता से बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।