हरदोई: कोतवाली देहात के गांव बनियानी पुरवा में रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात से नाराज पति ने पत्नी की नाक काटी,हालत गम्भीर
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2024 कोतवाली देहात के गांव बनियानी पुरवा अनिता पत्नी राहुल रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके जाने के लिए कह रही थी। लेकिन उसके पति राहुल ने उसे मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई। बहस के दौरान राहुल गुस्से में आ गया और उसने मुंह से अपनी पत्नी अनीता की नाक काट ली और फिर वहां से फरार हो गया।