हरदोई: सौरंगपुर के पास बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को पिकअप डाला ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2024 पाली थाना क्षेत्र के सौरंगपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा घायल युवक को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के रमापुर गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र सुब्बा अपनी बुआ के घर में रहता था।