हरदोई: एसपी नीरज जादौन ने मुकदमे की विवेचना करने में लापरवाही बरतने पर सण्डीला में तैनात सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2024 थाना संडीला पर तैनात उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास न करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी संडीला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर एसपी नीरज जादौन द्वारा उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है ।