करछना: नहर कोठी के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाल-बाल बची CHO अधिकारी
करछना थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बाल बाल बच गई। करछना तहसील क्षेत्र के नैनी के रहने वाले गौरी कुमारी मेजा क्षेत्र के कोहडा़र में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर तैनात हैं। सुबह के वक्त निजी कार से ड्यूटी करने कोहडा़र के लिए जा रही थी।