ग्वालियर गिर्द: संभागीय आयुक्त ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की
मिलावट के विरूद्ध ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए। दूध एवं दूध से बने पदार्थों के परिवहन में भेजने वाले का आधार कार्ड भी अवश्य लिया जाए, ताकि मिलावट पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में परिवहन विभाग पहल करे। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने संभागीय अधिकारियों की बैठक में यह बात कही।