अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने बदमाशों पर लगातार कार्रवाई करते हुए गांव हाफिजपुर से तंमचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Jul 15, 2025 आज मंगलवार को अमरोहा पुलिस ने जिलेभर में बदमाशों पर कार्रवाई की है। आज मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे राजपुर थाना प्रभारी कमल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने गांव हाफिजपुर से अंकुश पुत्र कविंद्र सिंह को एक तमंचा 12 बोर व तीन जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखकर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।