रामगंजमण्डी: मारुति नगर बाइपास रोड पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 गंभीर घायल, 2 को मामूली चोट
रामगंजमंडी के मारुति नगर बाईपास पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें आई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात धरनावद गांव से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर रामगंजमंडी की ओर आ रहे थे।