अररिया: अररिया आरएस रहीका टोला में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के 6 लोग घायल, इलाज जारी
अररिया आर एस रहीका टोला वार्ड संख्या 5 में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।जहां चिकित्सा के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।