डेरापुर: डेरापुर में अमन-चैन के साथ मनाया गया ईद का पर्व, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट
डेरापुर क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। शादी बाबा वाली मस्जिद में शनिवार सुबह 8:40 बजे, मदीना मस्जिद में 8:30 बजे और ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमा