औरैया: ककोर मुख्यालय स्थित महिला थाने में बिखरे रिश्तों को जोड़ा 'नई किरण' ने, 14 परिवारों में फिर जगी खुशियों की लौ
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत रविवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी उ0नि0 श्रीमती पूजा राठौर ने की। इस दौरान कुल 40 पारिवारिक प्रकरणों की फाइलें दायर की गईं, जिनमें आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे 14 परिवारों को फिर से एक किया गया। महिला थाना टीम ने धैर्यपूर्वक द