बौसी प्रखंड क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बड़ी है। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार शाम 5:00 बजे के बाद से ही कोहरे की वज़ह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिन भर आसमान में कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है जिससे कनकनी में इजाफा हो गया है।