त्योंदा: CHC त्योंदा में अधिकारियों ने बैठक कर की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गतिविधियों की समीक्षा
Tyonda, Vidisha | Jan 26, 2025 अधिकारियों ने सेक्टर एएनएम, सीएचओ, आशा सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रम प्रमुख रहे। विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों की गृह भेंट और समय पर पंजीकरण पर दिया गया।