गाज़ीपुर: 23 जनवरी को गाजीपुर में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां, एडीएम दिनेश कुमार ने संबंधित को दिए निर्देश
गाजीपुर में उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मॉकड्रिल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।