गुण्डरदेही: ग्राम चीचा में शादी से पहले 22 वर्षीय युवती की जली लाश मिली, परिजनों ने आरोपीयों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
अर्जुन्दा थाना छेत्र के ग्राम चीचा में घटित घटना ने छेत्र में सनसनी फैला रखा है। बता दे की ग्राम चिचा में एक 22 वर्षीय युवती का शव एक खेत में जली हुई अवस्था में मिला था। जिसका अगले ही महीने शादी होने वाली थी, यहाँ तक तो शादी का कार्ड भी बट चुका था लेकिन शादी के ठीक दस दिन पहले हाय उसका शव खेत में जली हुई अवस्था में मिला, घटना के बाद से परिजनों में दुखो का पहाड़ा छाया हुआ है वे लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपीयों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कर रहे है। वही पुलिस की टिम भी सभी चीजो की बारीकी से जाँच में जुटी हुई है।