मंदसौर: नेहरू बस स्टैंड के बड़े बालाजी मंदिर परिसर में होगा भंडारा 20 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल। मिठाइयां बनना हुई शुरू।
मंदसौर शहर के नेहरु बस स्टैंड स्तिथ बड़े बालाजी मंदिर में कल 6 अप्रैल रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थी। शनिवार को भंडारे व बालाजी के भोग की मिठाइयां बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। कल सुबह बालाजी महाराज की आरती व कन्या पूजन के बाद 11 बजे से भंडारा शुरू हो होगा जो शाम तक चलेगा।