सोनो: कुरकुट्टा के समीप सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
Sono, Jamui | Jan 25, 2024 थाना क्षेत्र के पँचपहारी लोहा मार्ग पर कुरकुट्टा के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरकुट्टा निवासी कपिल देव साव के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई।