छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का पहला दिन जिले में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। हिंदी विषय की परीक्षा में जिले के कुल 3631 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3505 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया