आज 3 दिसंबर शाम 7 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर निवासी मुकेश पिता राधेश्याम बिल्लौरे (40) प्रताप टॉकीज कॉम्प्लेक्स में चौकीदार का काम करता है। वह अपनी पत्नी सविता बाई और बेटे के साथ वहीं रहता है। पत्नी सविता बाई ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।