मनोहरथाना: मनोहर थाना की जमा मस्जिद में मुस्लिम कम्युनिटी ने आयोजित की रोजा इफ्तार पार्टी, आला अधिकारी रहे मौजूद
मनोहर थाना कस्बे की जामा मस्जिद में मुस्लिम कम्युनिटी के तत्वाधान में हिंदू मुस्लिम एकता रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी सहित आला अधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लियाकत अली ने बताया कि हिंदू मुस्लिम एकता रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान मौजूद अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को पूरी मस्जिद की विजिट करवाई गई।