चेहराकलां: शराब मामले में ढाई साल से फरार कारोबारी गिरफ्तार, कटहरा पुलिस ने खाजेचांद छपड़ा से किया गिरफ्तार
शराब मामलें में ढाई वर्षो से फरार चल रहे एक कारोबारी को कटहरा पुलिस ने खाजेचांद छपरा गांव से गिरफ्तार कर रविवार को 1 बजे दिन में हाजीपुर जेल भेज दिया। इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि घर के पीछे से दो बोरा शराब बरामद मामलें में ढाई वर्षो से फरार चल रहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया।